Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रावधान राज्य की नीति-निर्देशक सिद्धांत का भाग है :-
  1. बलात श्रम का प्रतिषेध
  2. अस्पृश्यता का उन्मूलन
  3. गरीबों की विधिक सहायता
  4. इनमें से कोई भी नहीं
Question 2
MOST EXPECTED
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत राष्ट्रपति की उद्घोषणा जारी कर सकता है :-
  1. अपनी स्वयं की संतुष्टि पर
  2. प्रधानमन्त्री की सलाह पर
  3. जब उसे इस आशय की मंत्रिमंडल के निर्णय की लिखित सूचना दी जाती है
  4. उपर्युक्त में से किसी में भी नहीं
Question 3
MOST EXPECTED
राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश, यदि संसद अपने पुन: समवेत होने के बाद, उसका अनुमोदन या अनानुमोदन नहीं करता, तो निम्नलिखित अवधि के भीतर निष्प्रभावी हो जाता है :-
  1. छ: सप्ताह
  2. आठ सप्ताह
  3. बारह सप्ताह
  4. अठारह सप्ताह
Question 4
MOST EXPECTED
जब राष्ट्रपति का पद उसके इस्तीफा देने से रिक्त होता है तो उस रिक्त पद को भरने के लिये किये गये चुनाव में चुना गया राष्ट्रपति अपने पद पर निम्नलिखित अवधि तक बना रह सकता है :-
  1. इस्तीफा देने वाले राष्ट्रपति के बचे हुए, समयावधि तक
  2. एक वर्ष
  3. तीन वर्ष
  4. पाँच वर्ष
Question 5
MOST EXPECTED
जब राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत जारी आपातकाल की घोषणा प्रवर्तन में रहती है तब:-
  1. केन्द्र और राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का बंटवारा निलंबित हो जाता है और राज्य विधायिका विधि नहीं बना सकती
  2. संसद को राज्य सूची के विषयों पर विधि बनाने की अनन्य शक्ति प्राप्त हो जाती है
  3. संसद को राज्य सूची के विषयों पर विधि बनाने की समवर्ती शक्ति प्राप्त हो जाती है
  4. शक्तियों के बंटवारे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता