Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
निम्न में से कौन सा करार हानि उठाने वाले के विकल्प पर शून्यकरणीय है:-
  1. जहाँ करार पर सम्मति अनुचित प्रभाव से प्राप्त की गई है
  2. न्यायिक कार्यवाहियों के पूर्ण अवरोधार्थ करार
  3. बाजी लगाने की अनुरीति के करार
  4. व्यापार के अवरोधार्थ करार
Question 2
MOST EXPECTED
अ, ब को एक घोडा बेचता है, जिसे अ जानता है कि वह पागल है| अ घोड़े के पागलपन के बारे में ब को कुछ नहीं कहता है:-
  1. संविदा वैध है, क्योंकि अ ने कोई कपट नहीं किया
  2. संविदा शून्य है क्योंकि अ कपट का दोषी है
  3. संविदा अवैध है, क्योंकि अ ने ब को घोड़े के पागलपन के बारे में जानकारी नहीं दी थी
  4. संविदा ब के विकल्प पर शून्यकरणीय है जिसकी सम्पत्ति कपट द्वारा प्राप्त की गई थी
Question 3
MOST EXPECTED
अ ने ब एक पेंटर को अपनी पत्नी का चित्र बनाने के लिए अधिकार दिया| जब पेंटिंग का कार्य आधा प्रगति कर चुका, तब अ उस संविदा को भंग करना चाहता था :-
  1. ब चित्र को अन्य स्थान पर बेच सकता है, इसलिए अ संविदा भंग कर सकता है
  2. अ संविदा को भंग नहीं कर सकता, क्योंकि एक बार पेंटर ने काम प्रारंभ कर दिया था, तो भंग करने का अधिकार समाप्त हो गया था
  3. अ संविदा भंग कर सकता है, क्योंकि चित्र पूरा नहीं हुआ था
  4. अ संविदा भंग कर सकता है, क्योंकि भुगतान नहीं हुआ था
Question 4
MOST EXPECTED
एक संविदा को भूल के तर्क के आधार पर शून्य व्यक्त करने के लिये:-
  1. भूल विधि की होनी चाहिए तथा तथ्य की नहीं
  2. भूल विधि या तथ्य की होनी चाहिए
  3. पक्षकारों में से एक भूल किया हुआ होना चाहिए
  4. भूल तथ्य की होनी चाहिए तथा विधि की नहीं
Question 5
MOST EXPECTED
अ, ब को 500 साइकिलें उस कीमत पर बेचने पर सहमत हो जाता है, जो स द्वारा निश्चित की जाये :-
  1. यह संविदा लागू किये जाने योग्य नहीं है, क्योंकि स को कीमत निश्चित करने का अधिकार नहीं है
  2. यह संविदा शून्य है, क्योंकि तीसरे पक्ष स की कोई वैध स्थिति नहीं है
  3. यह संविदा अस्पष्ट है, इसलिए यह शून्य है
  4. यह संविदा वैध है, क्योंकि कीमत को निश्चित किया जा सकता है तथा कोई अनिश्चितता नहीं है