Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
एक प्रस्थापना को प्रतिज्ञा के रूप में परिवर्तित करने के लिए यह आवश्यक है कि स्वीकृति:-
  1. सम्पूर्ण हो
  2. सम्पूर्ण अथवा शर्तयुक्त हो
  3. सम्पूर्ण तथा शर्तरहित हो
  4. शर्तयुक्त हो
Question 2
MOST EXPECTED
क और ख संयुक्त रूप से ग के 500 रु. के देनदार है| अकेला क ही ग को वह रकम संदत्त कर देता है और इस तथ्य को न जानते हुये ग को ख 500 रूपये फिर संदत्त कर देता है:-
  1. ख को ग केवल 250 रु. ही लौटाने को बाध्य है
  2. ख को 500 रु. प्रतिसंदाय करने के लिये ग आबद्ध है
  3. ग को चाहिये कि वह 250 रु. क को और 250 रु. ख को लौटा दे
  4. ग को यह विकल्प उपलब्ध है कि वह क या ख में से किसी को 500 रु. लौटा दे
Question 3
MOST EXPECTED
स्वीकृति की संसूचना जहाँ तक कि प्रतिगृहीता का संबंध है, तब पूर्ण होती है जबकि:-
  1. वह प्रस्तावक के ज्ञान में आ जाती है
  2. उसकी संसूचना उसको दे दी जाती है
  3. वह पारेषण के अनुक्रम में कर दी जाती है
  4. उसका अपखंडन करना प्रतिगृहिता के लिए असंभव हो गया है
Question 4
MOST EXPECTED
गलत कथन को इंगित कीजिए:-
  1. एक ऐसा करार जो विधि द्वारा प्रवर्तनीय नही है शून्य करार कहलाता है
  2. एक ऐसा करार जो अविधिमान्य है, शून्य करार कहलाता है
  3. एक ऐसा करार जो किसी एक पक्षकार के विकल्प पर प्रवर्तनीय नहीं है, शून्य करार कहलाता है
  4. इनमें से कोई नहीं
Question 5
MOST EXPECTED
निम्नलिखित में से कौन सा करार हानि उठाने वाले के विकल्प पर शून्यकरणीय है:-
  1. ऐसे करार जिसके पक्षकारों की सम्मति असम्यक प्रभाव द्वारा की गयी है
  2. वैध कार्यवाहियों के अवरोधार्थ करार
  3. व्यापार के अवरोधार्थ करार
  4. बाजी लगाने की अनुरीति के करार