Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
भारतीय दण्ड संहिता की धारा 79 के अधीन तथ्य की भूल का फायदा पाने के लिए यह बताना आवश्यक है कि उस व्यक्ति ने सदभावनापूर्वक विश्वास करके युक्तियुक्त आधारों पर कार्य किया था | यह उच्चतम न्यायालय ने कहा था :
  1. विश्वनाथ बनाम उत्तरप्रदेश राज्य में
  2. जसवंतराय मनीलाल अखाने बनाम मुम्बई राज्य में
  3. अमजद खान बनाम राज्य में
  4. रामचन्द्र बनाम उत्तरप्रदेश राज्य में
Question 2
MOST EXPECTED
भा.द.सं. की धारा-80 के तहत दुर्घटना का अपवाद तब उपलब्ध होगा जब किया जाने वाला कार्य एक :
  1. विधिपूर्ण साधनों द्वारा विधिपूर्ण तरीके से विधिपूर्ण कार्य करने में हो
  2. किसी भी साधन के किसी भी तरीके से एक विधिपूर्ण कार्य करने में हो
  3. किसी भी साधन द्वारा विधिपूर्ण तरीके से विधिपूर्ण कार्य करने में हो
  4. उपरोक्त सभी
Question 3
MOST EXPECTED
क' कुल्हाड़ी से काम कर रहा है, कुल्हाड़ी का फल उसमें से निकलकर उछल जाता है और निकट खड़ा व्यक्ति उससे मारा जाता है, 'क' की ओर से उचित सावधानी का कोई अभाव नहीं था | 'क' ने कौन सा अपराध किया है ?
  1. हत्या
  2. आपराधिक मानव वध जो हत्या नहीं है
  3. उसका कार्य माफ़ी योग्य है, अपराध नहीं है
  4. उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करना
Question 4
MOST EXPECTED
X कुल्हाड़ी से काम कर रहा है | कुल्हाड़ी का फल उसमें से निकलकर उछल जाता है और निकट खड़ा व्यक्ति Y उससे मर जाता है | यह यदि X की ओर से उचित सावधानी का कोई अभाव नहीं था, तो X का कृत्य-
  1. क्षमा योग्य नहीं है, अपराध है
  2. क्षमा योग्य है, अपराध नहीं है
  3. अपराध है लेकिन परिवीक्षा का लाभ देना अनिवार्य है
  4. मृतक के विधिक प्रतिनिधि की इच्छा पर निर्भर करेगा कि यह अपराध है अथवा नही
Question 5
MOST EXPECTED
कोई बात अपराध नहीं है, जो : से कम आयु के शिशु द्वारा की जाती है |
  1. आठ वर्ष
  2. दस वर्ष
  3. सात वर्ष
  4. बारह वर्ष