Unlock Complete Judiciary Test Series

Subscribe now for full access to all premium judiciary questions.

Question 1
MOST EXPECTED
क' सहित पाँच व्यक्तियों का एक समूह एक समुदाय के सभी सदस्यों को समाप्त कर देने के समान उद्देश्य से एक गाँव में घुसता है| 'ख' जिसके ऊपर सभी सदस्य मृत्यु कारित करने के लिए केन्द्रित होते है, 'क' का पुराना मित्र निकल आता है और इसलिए 'क' यह नहीं चाहता कि 'ख' की मृत्यु कारित की जाये परन्तु 'क' के आशय एवं इच्छा के विपरीत अन्य सदस्य 'ख' की मृत्यु 'क' की उपस्थिति में जो अपने को ऐसे समूह की सदस्यता से अभी तक बाहर नहीं कर सका है, कारित कर देते है :- इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन नहीं है:-
  1. क' किसी अपराध के लिए दायित्वधीन नहीं है
  2. क' केवल विधि-विरुद्ध जमाव के सदस्य होने के अपराध के लिए दायित्वधीन है
  3. क' हत्या के अपराध के लिए दायित्वधीन नहीं है क्योंकि उसने इस अपराध के कारित किये जाने में भाग नहीं लिया है
  4. क' हत्या के अपराध के लिए भा.दं.सं. की धारा 302 सपठित धारा 149 के अन्तर्गत दायित्वधीन है
Question 2
MOST EXPECTED
क' एक शल्य चिकित्सक यह जानते हुये कि एक विशेष शल्यकर्म द्वारा 'ख' की मृत्यु कारित करने का आशय न रखते हुए एवं सदभावनापूर्वक 'ख' के लाभ के आशय से ख की सहमति से जो 12 वर्ष की आयु का है, शल्यकर्म करता है| अन्तत: 'ख' की मृत्यु की मृत्यु हो जाती है:- उपरिवर्णित परिस्थितिओं में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है:-
  1. ख' सहमति देने के लिए सक्षम है इसलिए शल्य चिकित्सक को भा.दं.सं की धारा 88 के अधीन प्रतिरक्षा उपलब्ध होगी
  2. क' अपराध का दोषी है क्योंकि 'ख' की सहमति कोई प्रतिरक्षा नहीं है
  3. केवल अविभावक की सहमति ही प्रतिरक्षा हो सकती है और भा.दं.सं. की धारा 89 के अधीन अपेक्षित अविभावक की सहमति प्राप्त नहीं की गई थी
  4. ऐसी स्थिति में न तो 'ख' और न ही उसके अभिभावक की सहमति आवश्यक है
Question 3
MOST EXPECTED
भारतीय दण्ड संहिता के प्रयोजनार्थ इस संहिता में 'किए गए कार्यों' का निर्देश करने वाले शब्दों :-
  1. से आशय सभी प्रकार के लोपों मात्र से है
  2. का विस्तार स्वेच्छया कार्यों एवं स्वेच्छया लोपों तक है
  3. से आशय केवल स्वेच्छापूर्वक किए गए कार्य से है
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 4
MOST EXPECTED
श्रवण शक्ति को स्थायी रूप से समाप्त करना निम्न अपराध है:-
  1. आपराधिक प्रहार
  2. गंभीर उपहति कारित करना
  3. आपराधिक अभित्रास
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Question 5
MOST EXPECTED
चोरी के अपराध का आवश्यक तत्व है :-
  1. आशय
  2. ज्ञान
  3. उद्देश्य
  4. उपर्युक्त सभी